क्या है जनलोकपाल बिल और क्यों है इसकी जरूरत?|| What is Janlokpal Bill ,Why you need this?
आइए जानते हैं क्या है जनलोकपाल बिल और क्यों है इसकी जरूरत- जैसा कि आप सभी जानते हैं एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री अन्ना हजारे हमेशा से सरकार से जन लोकपाल बिल लाने की मांग करते आए हैं, इस मांग के लिए उन्होंने कई धरने और प्रदर्शन किए हैं, जिनमें उनको काफी लोगों का समर्थन भी प्राप्त हुआ है। दरअसल इस बिल का मसौदा अरविंद केजरीवाल प्रशांत भूषण और अन्ना हजारे और उनके कुछ सहयोगियों ने तैयार किया था। क्या है इस बिल के अंदर- दरअसल जनलोकपाल एक संस्था के तौर पर कार्य करेगी जो उच्चतम न्यायालय और चुनाव आयोग की भांति सरकार से स्वतंत्र होगी।। अर्थात इस संस्था में सरकार का कोई भी हस्तक्षेप नही होगा। इस बिल को समाज और प्रजातंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए तैयार किया गया है। इस लोकपाल संस्था के पास यह अधिकार होगा कि वह किसी भी भ्रष्ट अधिकारी नेता मंत्री या फिर जजों के खिलाफ कार्यवाही कर सकेगी, एवं लोकपाल के पास यह अधिकार होगा कि वह 1 महीने के अंदर जांच करके सजा सुना सकती हैं। इस बिल के अंतर्गत सीबीआई, सीवीसी ए...